सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर शासकीय आईटीआई में जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
प्रति वर्ष सम्पूर्ण विश्व में फरवरी माह के द्वीतीय मंगलवार का सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। इस क्रम में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर रायसेन स्थित शासकीय आईटीआई में ( Safer Internet Day Celebration, Theme “Together for a Better Internet” ) जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में एनआईसी के जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी श्री दीपेंद्र कटियार ने युवाओं को सुरक्षित इंटरनेट दिवस विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना है।
कार्यशाला में जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी श्री दीपेंद्र कटियार ने इंटरनेट की हानियों के बारे मे विस्तार से बताया जैसे – इंटरनेट फ़िशिंग, विशिंग, स्मिशिंग, डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी, इंटरनेट एडिक्शन आदि। इस दौरान सुरक्षित और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग विषय पर बनी वीडियो क्लिप भी दिखाई गई। साथ ही क्या-क्या सावधानियॉं बरतनी चाहिये उनको भी विस्तार से बताया गया। कभी भी कॉल्स पर अपनी संवेदनशील जानकारी जैसे ओटीपी आधार, पैन या बैंक विवरण साझा न करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन साझा न करें और अपनी डिजीटल पहचान को सुरक्षित रखें। अनियंत्रित आधार भुगतान सूचनाओं से सतर्क रहें। वास्तविक कूरियर सेवाएं बिना बुकिंग किए पार्सल के लिए कोई शुल्क नहीं लेती। कभी भी अज्ञात नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें जो केवायसी अपडेट के बहाने आपकी संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए निवेदन करें।
कार्यशाला में बताया गया कि उच्चलाभ के प्रति प्रेरित करने वाले ऑनलाइन निवेश ऑफरों से बचना चाहिए। कभी भी अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल्स पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी या पैसों से संबंधित मांग को पूरा न करें। अपने मोबाइल पर ऐप्स की नियमित जॉच करें- अनावश्यक अनुमतियॉं रद्द करें और अनुपयोगी ऐप्स को हटा दें। इसके अतिरिक्त कभी भी भुगतान प्राप्त करने के लिये क्यूआर कोड स्कैन या ओटीपी या पिन साझा न करें, ये स्कैम के तरीके हो सकते हैं। कोई सरकारी एजेंसी (पुलिस, सीबीआई, ईडी) वीडियो या वॉयस कॉल्स के माध्यम से आपकी जांच या गिफ्तारी नहीं कर सकती। कार्यशाला में शिक्षक तथा आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान