परीक्षा पर चर्चा 2023-में सहभागी बने छात्र/छात्रा एवं पैरेंट्स–दिलीप पाण्डेय जिला अध्यक्ष भाजपा उमरिया

रिपोर्ट ‌राजर्षि मिश्रा

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी विद्यार्थियों के साथ करेंगे “परीक्षा पे चर्चा 2023” इस महत्वपूर्ण संवाद में विद्यार्थियो सहित अभिभावक शामिल होकर अपने जिज्ञासाओं का समाधान पा सकेंगे वही बच्चो के अंदर परीक्षा को लेकर जो डर या नकारात्मकता रहती है वह भी दूर होगी।
इस वर्ष ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन 27 जनवरी 2023 को किए जाएगा. जिसमें प्रधानमंत्री जी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे. इस कार्यक्रम की मेजबानी शिक्षा मंत्रालय करेगा. आदरणीय प्रधानमंत्री जी हर साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ संवाद कार्यक्रम के जरिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करते हैं. इस दौरान पीएम छात्रों को परीक्षा के समय तनाव मुक्त रहने के लिए मंत्र देते हैं. साथ ही परीक्षाओं को उत्सव की तरह मानाने की सलाह देते हैं वा बच्चो शिक्षकों सहित अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधना करते है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने साल 2018 में पहली बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के साथ संवाद किया था। इसके बाद से हर साल पीएम मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ करते हैं। इस दौरान पीएम मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ सीधे संवाद करते हैं।
इससे पहले साल 2022 में 1 अप्रैल को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों के साथ बातचीत की थी। साल 2022 में आयोजित हुए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में 12 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी “परीक्षा पर चर्चा” छठे संस्करण संवाद अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों से चर्चा करेंगे और बच्चों को परीक्षा से तनाव मुक्ति के गुर सिखाएंगे। इससे छात्रों को उनकी सभी आकांक्षाओं और लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम बनाया जा सके। अपनी अनूठी और आकर्षक शैली में प्रधानमंत्री श्री मोदी विद्यार्थियों के प्रश्नों का जवाब भी देते हैं। यह कार्यक्रम विगत चार वर्षों से निरंतर हो रहा है।
श्री पाण्डेय ने बताया कि “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम 27 जनवरी को प्रातः 11 बजे से नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के चयनित विद्यार्थी भी सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन द्वारा किया जाएगा। प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में प्रसारित कार्यक्रम दिखाया जाएगा, जिससे प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्धबोधन से प्रदेश के अधिकाधिक विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक लाभन्वित हो सकें। आयुक्त लोक शिक्षण को “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम में प्रदेश के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने का दायित्व भी सौंपा गया है।

Related Posts

किसान जागृति संगठन ने आंधी तूफान पीड़ित किसानों के लिये ज्ञापन सौपा

रायसेन (मध्यप्रदेश )रायसेन -विगत दिनों जिले मे आंधी तूफान वर्षा ओला के कारण कई गांवों की फसलें बर्बाद हो गई हे प्राकृतिक आपदा के कारण गेहूं की फसल की कमर…

होली पर्व को लेकर अमरपुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च आपसी सौहार्द के साथ होली पर्व मनाने की अपील /चौकी प्रभारी कोमल दीवान

‌राजर्षि मिश्रा संवाददाता ✍️ उमरिया जिले के अमरपुर चौकी पुलिस द्वारा ग्राम चिल्हारी में शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाने पुलिस ने चिल्हारी में मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला गया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।