पुष्पा स्टाइल में सागौन लकड़ी की तस्करी ,तालाब और जंगल में छिपा रखे थे 25 लाख रुपये का सागौन चिरान ,48 घंटे में ढूंढा।

सुकमा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर गिरिजाशंकर देवांगन
हाल ही में आई टालिहुड की मशहूर फिल्म पुष्पा की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी बेशकीमती लकड़ियों की तस्करी की जा रही है ।सुकमा जिले के एक नक्सल प्रभावित इलाके में पुष्पा फिल्म की तरह तस्करो ने सागौन लकड़ी को तालाब में पानी के अंदर छिपा कर रखा था ।साथ में जंगल में भी एक ठिकाने पर सेफ रखा हुआ था ।जिसकी भनक वन अमले को गोपनीय टीम को लगी।फिर पूरे दो दिन यानी 48 घंटे की की कडी मशक्कत के बाद पुलिस ने 25 लाख रुपये की इन बेशकीमती लकड़ी को बरामद कर लिया ।मामला सुकमा वन परिश्रेत्र का है ।
दरअसल वन विभाग को सूचना मिली थी कि फूलबगडी और मुरतोन्डा बीट में सागौन लकड़ी की कटाई कर तस्करी की जा रही है ।मुखबिर की इसी सूचना पर वन अमले ने इन दोनों इलाकों में खोजबीन शुरू की।DFO थेजस एस ने सुकमा, तोन्गपाल, दोरनपाल और जगरगुडा रेंज के अफसरों की एक संयुक्त गोपनीय टीम बनाई ।इस टीम को निर्देश दिया गया कि इन दोनों इलाकों में लकड़ी की कटाई और जिन लकड़ियों को काटकर इकट्ठा कर रखा गया है उसके बारे में पता लगाओ ।DFO के निर्देश के बाद अफसरों ने इलाके में पता लगाना शुरू किया ।
इस टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि फूलबगडी बीट के नीलावरम ग्राम में जंगल के बीच स्थित तालाब में लकड़ी छिपाकर रखी गई है ।जिसके बाद वन अमले ने जब खोजबीन शुरू की तो उन्हें सागौन, चिरान मिला ।फिर पास के ही जंगल में झाडियों के पास से भी वन अमले ने चिराग बरामद किया ।इस इलाके से कुल 15 घन मीटर अवैध चिरान जब्त किया गया है ।जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है ।DFO थेजस एस ने बताया कि तस्करो की तलाश की जा रही है ।साथ ही जिले में बेशकीमती लकड़ियों की तस्करी करने वालों को भी पकड़ा जा रहा है ।

Related Posts

भोपाल में सिटी बस में जेबकट ने कंडक्टर को चाकू मारा,महिला के विरोध करने पर कंडक्टर ने जेबकट को पकड़ने की कोशिश की तभी जेबकट ने चाकू से वार किया

viralvideo #reelsinstagram #reels #bhopal #latestnews #crimenewsup

मुख्यमंत्री ने रायपुर महानदी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनी मन की बात

छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल