आर. टी.ओ. बैरियर चौक बरहागुडा तिराहा में एक ट्रेलर वाहन द्वारा एक्सीडेंट की घटना

जिला सक्ती से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा
*पुलिस थाना चंद्रपुर जिला सक्ती (छ.ग.)*

आज दिनांक 06.04.2023 को थाने से प्र.आर.34 उमाशंकर हमराह आर. 268 के साथ वारंटी पतासाजी करने गोपालपुर गये थे वापसी में देखा कि आर. टी.ओ. बैरियर चौक बरहागुडा तिराहा में एक ट्रेलर वाहन द्वारा एक्सीडेंट की घटना की गयी है जिसमें एक मोटर सायकल सी.जी. 13 ए.टी. 5735 में बैठे दो लोगो को कुचल दिया है ड्रायवर घटना के बाद फरार हो गया! मोटर सायकल एवं एक व्यक्ति ट्रक के नीचे फंसा था सूचना पर थाना प्रभारी चन्द्रपुर वाय. एन. शर्मा स्टाप को लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे! घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी गयी जिनके द्वारा थाना प्रभारी डभरा एवं मालखरौदा को स्टाफ सहित मौके पर भेजा गया कुछ ही देर में मृतक चक्रधर मेहर पिता रामेश्वर मेहर उम्र 55 वर्ष साकिन गोपालपुर तथा गोविंदराम यादव पिता चैतराम यादव उम्र 50 वर्ष निवासी मिरौनी के परिजन भी मौके पर पहुंच गये तथा मुआवजा की मांग को लेकर वाहनो को रोक दिया रोड पर बैठ गये मौके पर नायब तहसीलदार आशिष पटेल पहुंचे तथा मृतको के परिजनो को थाना प्रभारी एवं नायब तहसीलदार द्वारा समझाईस देकर शांत करवाया गया तथा दोनो मृतकों के परिजनो को 25000-25000 रुपये तत्कालिक सहायता राशि प्रदान की गयी तथा दोनो के शव को पंचानामा बाद पी.एम. के लिये रवाना किया गया। घटना के संबंध में पृथक पृथक मर्ग पंजीबध्द कर जांच में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त ट्रेलर वाहन सी.जी. 22 जे 1972 को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है तथा मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने रायपुर महानदी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनी मन की बात

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की पहल : छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ के लिए 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा की होगी नियुक्ति

छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा