बिर्रा बसंतपुर रोड फिर हुआ खून से लाल । दो बाईक की आपस मे टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

बिर्रा बसंतपुर छत्तीसगढ़
रिपोर्टर गिरिजाशंकर देवांगन
बिर्रा बसंतपुर रोड में शुक्रवार शाम दो बाईक की आपस मे टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसका बिलासपुर मेकाहारा अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गयी ।
मामला बिर्रा थाना क्षेत्र की है । बिर्रा निवासी मनीलाल चंद्रा बसंतपुर से लगभग शाम 7 बजे बिर्रा की ओर अपने घर जा रहा था, वहीं करही निवासी किशन केवट भी बाइक से बिर्रा से करही की ओर जा रहा था अभी दोनों बसंतपुर के पास ही पहुंचे थे कि दोनों बाईक की आपस मे टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिर्रा निवासी मनीलाल चंद्रा गंभीर रूप से घायल हो गया ।उसके सिर पर गंभीर चोटे आई।तत्काल उसे गाडी की व्यवस्था कर बम्हनीडीह स्वाथ्य केंद्र ले जाया गया ।जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया ।उसे बिलासपुर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी ।
यहा बिर्रा बसंतपुर रोड में अक्सर दुर्घटना होती रहती है ।ऐसा कोई भी महीना खाली नहीं गया है जो दुर्घटना नही हुआ हो ।दुर्घटना का मुख्य कारण बिर्रा मेन रोड में शराब दुकान का होना बताया जा रहा है ।यह ईलाका बहुत भीड़ भाड़ वाला ईलाका है ।और शासन द्वारा यहां भीड़ भाड़ वाले ईलाके में शराब दुकान खोला गया है ।जहाँ दिनभर असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है ।लोग शराब पीकर मेन रोड पर गाडी चलाते हैं और शराब के नशे में अपनी गाडी पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं और दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है ।
इस बिर्रा बसंतपुर रोड में अक्सर हर महीने कोई न कोई दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं और असमय काल के गाल में समा जाते हैं । यूं कहा जाय तो बिर्रा बसंतपुर रोड को खूनी रोड कहा जाय तो अतिसंयोक्ति नही होगा ।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने रायपुर महानदी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनी मन की बात

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की पहल : छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ के लिए 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा की होगी नियुक्ति

छत्तीसगढ़

One thought on “बिर्रा बसंतपुर रोड फिर हुआ खून से लाल । दो बाईक की आपस मे टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

  1. बिल्कुल सही कहा है। जब से शराब दुकान खोली गई है तब से आए दिन हादसा का लाइन लगा है। निश्चित ही शराब दुकान यहां नहीं होना चाहिए। ताकि हम अपनी जिंदगी मजे से निर्भय होकर जी सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

  • By admin
  • June 22, 2026
  • 2 views
री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।