हेमलता की आजीविका का माध्यम बनेगीं फूड वैन
केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव श्री सिंह ने सांची में फूड वैन का किया उद्घाटन

नसीम खान संपादक
सांची,,, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव श्री शैलेश सिंह तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मप्र शासन के अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव द्वारा सांची में आजीविका मिशन के तहत भोजन एवं फूड वैन का उद्घाटन किया गया। इस भोजन एवं फूड ट्रक का संचालन ग्राम मुक्तापुर के सरस्वती स्व-सहायता समूह की श्रीमती हेमलता पाल द्वारा किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमत अंजू भदौरिया ने जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विभाग और आजीविका मिशन के तहत संचालित गतिविधियों से अवगत कराया गया।
केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव श्री शैलेश सिंह ने श्रीमती हेमलता पाल तथा समूह की अन्य दीदियों (महिलाओं) से भी चर्चा कर समूह द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों, आमदानी आदि के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती हेमलता पाल ने बताया कि उन्होंने भोपाल से होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। इसके पश्चात उन्होंने सांची में ही स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे रूरल मार्ट का भी निरीक्षण किया। साथ ही महिलाओं से चर्चा कर रूरल मार्ट के संचालन तथा आय के बारे में जानकारी ली।
अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव ने कहा कि आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। स्व-सहायता समूहों से जोड़कर महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आज यहां आजीविका मिशन के तहत भोजन एवं फूड वैन का उद्घाटन किया गया है। इससे एक ओर जहां समूह की महिलाओं को आजीविका का साधन मिलेगा, वहीं सांची आने वाले पर्यटक तथा नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री भी मिलेगी। इस कार्य के लिए महिलाओं ने भोपाल में प्रशिक्षण भी प्राप्त किया गया। स्व-सहायता समूहों की अनेक महिलाओं ने सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। इस अवसर पर डीपीएम श्री एम.रजा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका