ऐतिहासिक स्थल पर एक तरफ पानी की कमी दूसरी तरफ सड़कों पर भरा पानी

नसीम खान संपादक
सांची,,, इस स्थल पर हमेशा से ही नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही उजागर होती रहती है । एक तरफ प्रशासन पानी की कमी का ढिंढोरा पीटते हुए जलप्रदाय का या तो एक दिन छोड़ पानी प्रदाय किया जाता है अथवा जलप्रदाय का कम से कम समय सुनिश्चित कर दिया जाता है जिससे जलप्रदाय प्रभावित हो जाता है दूसरी तरफ सड़कों पर पानी भरने से लोगों का चलना फिरना दूभर हो जाता है।
जानकारी के अनुसार नगर में हमेशा से ही नगर वासियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का मखौल उड़ाते नगर परिषद प्रशासन दिखाई देता है इन दिनों नगर में कभी जलप्रदाय एक दिन छोड़ प्रदाय कर पानी की कमी का हवाला दिया जाता है तो नागरिकों में आक्रोश देखते हुए जलप्रदाय सुचारू तो बना दिया जाता है परन्तु उसमें कम से कम समय सुनिश्चित कर दिया जाता है तथा पानी बचाने की अपील भी शुरू हो जाती है दूसरी तरफ नगर परिषद प्रशासन की घोर लापरवाही तब सामने आ जाती है जब ट्यूबवेलों को चालू कर भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है अथवा पेयजल लाइन लीकेज हो जाते हैं जिससे बाजार की सड़कों पर पानी ही पानी दिखाई देने लगता है तब लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो जाता है ऐसा ही मामला गुरुवार को लगने वाले हाट-बाजार में देखने को मिला जब लोगों को सड़कों में भरे पानी कीचड़ में से होकर गुजरना पड़ा तब लोगों के सामने प्रशासन को कोसने के अलावा कोई चारा नहीं दिखाई दिया परन्तु प्रशासन लापरवाह बना रहा इस बेकार फिकने वाले पानी को रोकने की जुगत नहीं की जा सकी जबकि इस हाट-बाजार में स्थानीय एवं बाहरी दुकानदारों को अपनी दुकान लगाने की जगह तो उपलब्ध करा दी जाती है तथा उनसे तयबाजारी के रूप में नियमों को ताक पर रखकर अनाप-शनाप वसूली चलती रहती है बावजूद इसके सुविधाओं के नाम पर प्रशासन आंख-कान बन्द कर बैठ जाता है लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं रहती।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।