जिले को विकासपथ पर आगे ले जाने तथा शासन की सेवाओं को और बेहतर करने किए जाएंगे सतत् प्रयास- कलेक्टरकलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता सम्पन्न हुई। जिसमें विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार साथी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पत्रकारगणों से चर्चा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समन्वित प्रयासों से रायसेन जिले को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। जिले में विकास कार्यो के साथ-साथ आमजन के कल्याण हेतु चलाई जा रहीं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ नागरिकों तक सुगमता से पहुंचाना है।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं, सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयावधि में निराकरण सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही प्रयास करेंगे कि राजस्व प्रकरणों का बेहतर तरीके से त्वरित निराकरण हो। शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी और पायलट प्रोजेक्ट वाली योजनाओं का भी जिले में प्रभावी क्रियान्वयन हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से विकास और निर्माण के कार्य चल रहे हैं वे समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। इसके लिए वह स्वयं भी आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं जो कि सतत् जारी रहेंगे। साथ ही अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पत्रकारगणों से कहा कि जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा सहित आमजन को प्रदाय की जाने वाली सभी सेवाओं को और अधिक बेहतर और समयबद्ध करने का प्रयास रहेगा। उन्होंने जिले में विकास सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा कर सुझाव भी लिए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।