आने जाने वाले भक्तो के लिए सामुदायिक भवन का होगा निर्माण – विधायक मनीषा सिंह

रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग शहडोल

सिध्द बाबा धार्मिक स्थल की सुन्दरता में चार चांद लगाने का काम कर रही है विधायक- सांसद प्रतिनिधि रावेंद्र शर्मा

शहडोल जयसिंहनगर महाशिवरात्री के पावन पर्व पर जयसिंहनगर बस स्टैंड से तकरीबन 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भगवान भोलेनाथ का धार्मिक स्थल जिसे लोगों द्वारा सिध्द बाबा के नाम से संबोधित किया जाता है जहाँ पर 14 जनवरी एवं महाशिवरात्री के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होते है लोगों की बहुत ज्यादा तादात इन अवसरो पर उस स्थल पर देखने को मिलती है भक्त सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न विभिन्न प्रकार से भगवान शिव की पूजा अर्चन करते है यही नही बल्कि वहा पर छोटे रुप में मेला भी देखने को मिलता है। इसी तारतम्य में महाशिवरात्री के पावन पर्व पर विधानसभा जयसिंहनगर की विधायक मनीषा सिंह पहुँचकर भगवान शिव का पूजन अर्चन कर उस धार्मिक स्थल में उपस्थित सभी आमजनों को महाशिवरात्रि की बधाईया देते हुए बोली की विकास की लहरो की एक दिशा इस स्थल पर भी बहानी है जहाँ पर लोगों के सहयोग से कार्य तो प्रारंभ कर दिया गया पर अभी बहुत कुछ विकास करना बाकी जिसमें सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जायेगा।
इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि जयसिंहनगर रावेन्द्र शर्मा ने कहा कि सिध्द बाबा के आसपास की सुन्दरता बढाने मे हमारी विधायक दीदी मनीषा सिंह का बहुत बड़ा योगदान है क्योकि जब पहली बार दीदी इस स्थल पर आई उस समय यह स्थल खण्डहर की तरह दिखता था जिसे इन्होने अपनी संज्ञानता में लेते हुए कहा कि यहा का विकास होना चाहिए और उसके महज कुछ दिनो बाद ही कार्य प्रारंभ करवा दिया गया और सामुदायिक भवन की यह सौगात भी हम लोंगो के लिए प्रशंसा का विषय है अभी तक सिध्द बाबा के आसपास की सुन्दरता का कार्य 60 प्रतिशत हो चुका है और बाकी का कार्य भी संचालित है इस कार्य में विधायक जी के साथ अशोक मरावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर का भी भरपूर सहयोग रहा है इनके द्वारा इस कार्य में बड़ी ही सजगता दिखाते हुए कार्य की रुपरेखा सुनिश्चित कर लगातार लगे ही रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित मनीषा सिंह विधायक जयसिंहनगर, रावेंद्र शर्मा सांसद प्रतिनिधि जयसिंहनगर, जयश्री कचेर भाजपा मण्डल अध्यक्ष जयसिंहनगर, भाजपा नेता दिलीप पयासी, अरुण गौतम, यमुना प्रसाद मिश्रा, अशोक मरावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर, सातेंद्र चतुर्वेदी थाना प्रभारी जयसिंहनगर, कलावती कोल सरपंच ग्राम पंचायत कतिरा,ज्योती शर्मा उपसरपंच ग्राम पंचायत कतिरा, रोहिणी कोल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कतिरा के साथ अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची जनपद के खनपुरा गांव मे खडी फसल में लगी आग 50 एकड की फसल हुई खाक।कलेक्टर पहुंचे घटना स्थल लिया जायजा

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,, जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम खनपुरा मे 50 एकड के खेत में खडी फसल में आग लग गई जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई इसके…

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आगामी तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन,रायसेन में आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय स्तर का तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची जनपद के खनपुरा गांव मे खडी फसल में लगी आग 50 एकड की फसल हुई खाक।कलेक्टर पहुंचे घटना स्थल लिया जायजा

    सांची जनपद के खनपुरा गांव मे खडी फसल में लगी आग 50 एकड की फसल हुई खाक।कलेक्टर पहुंचे घटना स्थल लिया जायजा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आगामी तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आगामी तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

    स्कूल चले हम अभियान के तहत रायसेन में जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

    स्कूल चले हम अभियान के तहत रायसेन में जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    गरीब, किसान और युवा—हर वर्ग के उत्थान का माध्यम बनीं सरकारी योजनाएं”- दिलीप पाण्डेय

    गरीब, किसान और युवा—हर वर्ग के उत्थान का माध्यम बनीं सरकारी योजनाएं”- दिलीप पाण्डेय

    प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्राचीन हनुमान पहाड़ी मंदिर चिल्हारी में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

    प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्राचीन हनुमान पहाड़ी मंदिर चिल्हारी में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।