सक्ती कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम रजनी भगत ने किया परीक्षा केंद्र एवं स्कूलों का औचक निरीक्षण

जिला सक्ती से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

आंगनबाड़ी केंद्र सही समय पर नहीं खुलने एवं साफ सफाई नहीं होने पर जताई नाराजगी
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार मालखरौदा एसडीएम रजनी भगत ने अपने आकस्मिक भ्रमण के दौरान कई शालाओं का निरीक्षण कर वहां अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने प्राथमिक एवं माध्यामिक शाला कटारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने माध्यमिक शाला कटारी के कक्षा छठवीं, सातवीं, आठवीं की कक्षाओं का मुआयना करने के दौरान विद्यार्थियों की क्लास लेकर उनके शब्द ज्ञान, कौशल लेखन, ज्ञान का स्तर परखने के साथ ही हिन्दी और गणित विषय की कक्षाएं भी ली।

साथ ही उन्होंने छात्र छात्राओं को वार्षिक ब्याज की गणना करने का तरीका भी बताया। और शिक्षकों को शाला परिसर की साफ-सफाई तथा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों से मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ABO चंद्रिका आर्मो उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर एसडीएम रजनी भगत ने ली बच्चों की जानकारी*

एसडीएम रजनी भगत ने शनिवार को विकासखण्ड मालखरौदा अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01एवं केंद्र क्रमांक 02 कटारी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र में दर्ज बच्चे तथा उपस्थित बच्चों की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार वितरण, औपचारिक शिक्षा, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के टीकाकरण की जानकारी ली तथा आंगनबाड़ी केंद्र के भण्डार कक्ष के निरीक्षण के साथ ही कुपोषित बच्चों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र का समय पर नहीं खुलने एवं आंगनबाड़ी केंद्र परिसर साफ सफाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुऐ उन्होंने कार्यकर्ता को आंगनबाड़ी केंद्र को सही समय पर खोलने तथा साफ सफाई रखने के लिए सख्त निर्देश दिए।

एसडीएम रजनी भगत ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण*

एसडीएम रजनी भगत ने जिला में चल रही बोर्ड की परीक्षाओं का शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा मिली उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल मालखौरादा, सकर्रा तथा अडभार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा चल रही थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना बाधा के सुचारू रूप से नकल रहित परीक्षा करवाएं। उन्होंने कहा कि अगर किसी परीक्षा केंद्र पर बच्चे नकल करते हुए मिले तो बच्चों के साथ ड्यूटी पर कार्यरत शिक्षक पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने रायपुर महानदी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनी मन की बात

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की पहल : छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ के लिए 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा की होगी नियुक्ति

छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।