कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की स्वरोजगारमूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरुण विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीसीसी के संबंध में विभिन्न शासकीय विभागों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा विभिन्न विभागों की स्वरोजगारमूलक योजनाओं, केसीसी कार्ड सहित अन्य शासकीय योजनाओं के बैंक शाखाओं में लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैंक शाखाओं में प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित ना रहें। अधिकारी स्वयं ब्रांच मैनेजर से बात करें और प्रकरणों में स्वीकृति और राशि वितरण में तेजी लाएं।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बैंक शाखावार पशुपालन क्रेडिट कार्ड प्रकरणों की जानकारी लेते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पशुपालकों को केसीसी कार्ड वितरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने आचार्य विद्यासागर योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन की भी समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। इसी प्रकार मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत मत्स्य पालकों को केसीसी कार्ड और मत्स्य पालन हेतु ऋण वितरण की समीक्षा की गई। उन्होंने संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना, सावित्री बाई फुले योजना, भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, पीएम स्ट्रीट वेण्डर योजना, मुख्यमंत्री उद्यमक्रांति योजना सहित अन्य स्वरोजगार और रोजगारमूलक योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विकासखण्डवार स्व-सहायता समूहों को निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अभी तक वितरण ऋण राशि की समीक्षा की। बैठक में आरसेटी प्रशिक्षण केन्द्र में कौशल उन्नयन रोजगारमूलक प्रशिक्षण के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक मे जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एलडीएम श्री एचएस सोनी सहित पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग, मत्स्य पालन विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।