नाना की लाडली ने 95% अंक प्राप्त किए।

नसीम खान संपादक सांची,,,नाना बीएन पाठक की लाडली प्रिंसी पुत्री आरती शुक्ला ने कैंपियन विद्यालय भोपाल से फर्श्ट क्लास में सबसे अधिक अंक 95% प्राप्त कर इतिहास रचा । इस…

नसीम खान संपादक
सांची,,, नगर सहित क्षेत्र भर में शांति पूर्वक रंगगुलाल उड़ाकर होली का पर्व मनाया गया । शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया रंगों का पर्व ।
जानकारी के अनुसार नगर सहित रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास से मनाया गया इस अवसर पर हुरियारों ने जमकर रंग उड़ाया तथा एक दूसरे को बधाई दी वहीं इस अवसर पर घरों में भी खूब पकवान बनाए गए । एवं कल्चुरी समाज की ब्लाक अध्यक्ष रेखा प्रदीप जायसवाल ने लोगों को घर घर पहुंच कर गुलाल लगाया एवं बच्चों को पिचकारी भेंट की इसके साथ ही मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी इस दौरान उनके साथ पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पुलिस सक्रिय रही पूर्व से ही होली के पर्व के मध्येनजर पुलिस व्यवस्था चौकस कर दी गई थी । शांति पूर्ण ढंग से होली का पर्व संपन्न हो गया । वहीं आज गुरूवार को दूसरे दिन पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने होली का जश्न मनाया तथा खूब रंग गुलाल उड़ाया गया एक दूसरे को बधाई दी गई तथा जमकर नृत्य हुए । होली के पर्व पर सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी होली का त्योहार शांति पूर्ण ढंग से मनाने तथा लोगों की सुरक्षा में रात दिन जुटे रहकर त्योहारों को मनवाने जुटे रहते हैं तथा दूसरे दिन स्वयं त्योहारों को मनाने का मन बनाकर त्योहारों को मनाते दिखाई दे जाते हैं ।

होली पर हुरियारों ने जमकर उड़ाया रंग गुलाल। दूसरे दिन पुलिस ने खेली होली।

संविधान निर्माता बाबा सा की न ई प्रतिमा को लोकार्पण का इंतजार ।

नसीम खान संपादक क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर चलता रहता माल्यार्पण नहीं ली जा रही सुध।सांची,,, वैसे तो बाबा सा डा भीमराव अम्बेडकर जी को संविधान निर्माता जाना जाता है तथा वह…

महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं –

महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं –

नसीम खान संपादक
रायसेन
कहते हैं अपने बच्चों की मुस्कान देख कर माता-पिता अपनी सारी दुख तकलीफें भूल जातें है परंतु स्वयं के बच्चे को देख कर चिंता डर और मायूसी मन में आये तो दुख का अंदाज़ा वो स्वयं लगा सकता है जो इस समय से स्वयं गुज़रा हो।
    गैरतगंज के ग्राम सुल्तानजहांपुर निवासी अमित यादव के यहां जन्मी पुत्री तक्षवी यादव की जो जन्मी थी कटे हुए होंठ के साथ जो एक प्रकार की जन्मजात विकृति है। जो भारत में प्रति दस हज़ार बच्चों पर नौं बच्चों को पाई जाती है, उक्त प्रकरण की जानकारी जब आयुष चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सोनिया जैन और डाक्टर अंकुर जैन की आरबीएसके टीम को मिली तो उन्होंने अविलंब बच्चे से संपर्क कर प्राथमिक जांच की तदुपरांत बीएमओ डाक्टर अरनिष्ठ लाल को जानकारी साझा करते हुए भोपाल के बड़े अस्पताल में सर्जरी के लिए भिजवाया। जहाँ बच्ची का निःशुल्क सफ़ल ऑपरेशन किया गया अब बच्ची उपचार के बाद वापस अपने घर आ चुकी है।
बीएमओ डाक्टर अरनिष्ठ लाल, डाक्टर अंकुर जैन एवं बीसीएम जितेंद्र जैन ने पुनः बच्ची का स्वस्थ परीक्षण किया एवं हालचाल और अनुभव जाना बच्ची अब पूर्णतः स्वस्थ है, और परिजन भी संतुष्ट हैं। वे शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं डॉक्टर्स के अथक प्रयासों की सराहना करते हैं। उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल गैरतगंज की इस आरबीएसके टीम ने पूर्व में भी अपने प्रयासों से शासकीय योजनाओं द्वारा कई जरूरतमंद बच्चों की सर्जरी निःशुल्क करवाई है। जिनमें हद्य रोग, मुड़ा हुआ पैर, कान के पर्दे में छेद, दंत रोग, कॉकलियर इम्प्लांट, कटा होंठ एवं तालू आदि भी शामिल हैं।

संविधान निर्माता बाबा सा की न ई प्रतिमा को लोकार्पण का इंतजार ।

संविधान निर्माता बाबा सा की न ई प्रतिमा को लोकार्पण का इंतजार ।

सांची,,, वैसे तो बाबा सा डा भीमराव अम्बेडकर जी को संविधान निर्माता जाना जाता है तथा वह देश की स्वतंत्रता में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं परन्तु इस नगर में बसस्टेंड परिसर में उनके समर्थकों ने काफी समय पूर्व उनकी प्रतिमा स्थापित कर दी थी। इस स्थल पर आने वाले उनके हजारों की संख्या में अनुयाई उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते रहते हैं कुछ समय पूर्व उनकी प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने क्षति ग्रस्त कर दिया था तब से अब तक न ई प्रतिमा को स्थापित होने की दरकार बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार यह स्थल एक विश्व विख्यात बौद्ध पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है इस स्थल पर विश्व भर से बौद्ध अनुयायियों सहित यहां की पुरा संपदा से रूबरू होने हजारों की संख्या में पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है तथा इस स्थल पर बसस्टेंड परिसर में स्थित संविधान निर्माता बाबा सा डा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं साथ ही नगर में वार्षिक बौद्ध मेले के समय हजारों की संख्या में बाबा सा के अनुयायियों द्वारा उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं इतना ही नहीं नगर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने के पूर्व बाबा सा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात ही कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं । हालांकि इस प्रतिमा को बाबा सा के पौत्र भी आकर देख चुके हैं परन्तु कुछ समय पूर्व कुछ अज्ञात लोगों द्वारा बाबा सा की प्रतिमा को क्षति पहुंचाई गई थी जिससे प्रतिमा की एक उंगली टूटी पाई गई एवं उनका चश्मा भी गायब हो गया था तब नगर के जागरूक लोगों द्वारा इस घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी तथा उस समय नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने पटवारी को भेज पंचनामा बनवाया था तथा कार्यवाही का आश्वासन दिया एवं तभी नगर में कार्यरत तत्कालीन थाना प्रभारी डीडी आजाद ने जानकारी लगते ही दलबल सहित प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण करते हुए बाबा सा की टूटी उंगली उठाकर अपने साथ ले गए थे तथा लोगों को आश्वस्त किया गया था कि शीघ्र न ई प्रतिमा स्थापित करवाई जाएगी तभी बाबा सा के अनुयायियों ने भी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए खंडित प्रतिमा हटाकर दूसरी प्रतिमा की लगाने की मांग की गई थी परन्तु लगभग आठ माह का लंबा वक्त गुजर गया तब से अब तक खंडित प्रतिमा पर ही माल्यार्पण चलता रहा हालांकि नगर में बाबा सा की न ई प्रतिमा की चर्चा चल पड़ी एवं न ई प्रतिमा मंगवा ली गई एवं उसे थाना सांची परिसर में ढककर रख दी गई यह प्रतिमा को लाये हुए भी काफी समय गुजर गया परन्तु खंडित प्रतिमा हटाकर न ई प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी तथा आज भी खंडित प्रतिमा को हटाने का इंतजार बना हुआ है तो बाबा सा की न ई प्रतिमा को स्थापित होने का इंतजार है रहा है परन्तु प्रशासन की नजर यहां नहीं पहुंच पा रही है जिससे आज भी बाबा सा के अनुयायियों को क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर ही माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करना पड़ते हैं ।कब तक बाबा सा की नवनिर्मित प्रतिमा कपड़े में लिपटी स्थापित हो सकेगी । बेसब्री से लोगों को बाबा सा की नवीन प्रतिमा स्थापित होने का इंतजार करना पड़ेगा।

संविधान निर्माता बाबा सा की न ई प्रतिमा को लोकार्पण का इंतजार ।
क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर चलता रहता माल्यार्पण नहीं ली जा रही सुध।

आज दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक निवास पर मना होली का जश्न

नसीम खान संपादक रंगों में सराबोर दिखाई दिये पुलिस अधिकारी पुलिस कर्मीरायसेन,,, जिले भर में शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया होली पर्व आज दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक आवास…

नगर में अनेक स्थानों पर हुआ होलिका दहन

नसीम खान संपादक सांची,,, नगर के अनेक स्थानों पर होलिका दहन किया गया इस अवसर पर नगर में जगह जगह होलिका दहन की व्यवस्था की गई थी होलिका दहन समयानुसार…

बीमारी से डरें-टीके से नहीं
जापानी मस्तिष्क ज्वर से बचाव हेतु जिले में 25 मार्च से चलाया जाएगा जेई अभियान

नसीम खान संपादक जिला टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने दिए दिशा-निर्देश रायसेन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में जापानी मस्तिष्क ज्वर से बचाव के लिए 25 मार्च…

प्रधानमंत्री की संभावित सांची यात्रा के पूर्व हेलीपैड बनाने की मांग।

नसीम खान संपादक सांची,,,यह नगर एक विश्व ऐतिहासिक पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है इस स्थल पर अनेक विशिष्ट अति विशिष्ट लोगों का आना जाना लगा रहता है परन्तु…

हेडगेवार कालोनी में लगाये गये स्वागत बोर्ड ढहे।

सांची,,, इस नगर को सुंदर बनाने की कवायद में जुटा नगर परिषद प्रशासन ने हजारों रुपए आनन फानन में खर्च कर हेडगेवार कालोनी में स्वागत बोर्ड लगाए गए थे परन्तु…

हेडगेवार कालोनी में लगाये गये स्वागत बोर्ड ढहे।
सांची,,, इस नगर को सुंदर बनाने की कवायद में जुटा नगर परिषद प्रशासन ने हजारों रुपए आनन फानन में खर्च कर हेडगेवार कालोनी में स्वागत बोर्ड लगाए गए थे परन्तु हाल ही के हवा पानी ने स्वागत बोर्ड की गुणवत्ता की कल ई खोल कर रख दी खर्च की गई राशि हवा में उड़ गई।
जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व ही हेडगेवार कालोनी को सुंदर बनाने की कवायद में नगर परिषद प्रशासन ने आनन फानन में हजारों रुपए खर्च कर स्वागत बोर्ड लगाए थे भले ही इस कालोनी में सड़क नाली बदहाल स्थिति में हो तथा सीवर लाइन से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही हो साथ ही इस कालोनी की सरकारी भूमि अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी है हमेशा इस कालोनी को चोर उचक्के अपना ठिकाना बना कर कालोनी वासियों को चूना लगा देते हों जबकि इस कालोनी को सबसे अधिक जरूरी कालोनी की बाउंड्री वॉल से रहवासियों को सुरक्षित करने की थी कालोनी वासियों की इन जरूरतों को नजरंदाज करते हुए प्रशासन ने बिना सोचे समझे ही इस कालोनी को स्वागत बोर्ड से सजा दिया था परन्तु अल्प समय में ही इन स्वागत द्वारो ने थोड़ी देर के हवा पानी ने अपनी गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगा दिये तथा इस हवा पानी से यह बोर्ड ढहकर सड़कों पर जा गिरे तब आनन फानन में इन बोर्ड का उठाकर लोगों की नजर से बचाने के प्रयास किए गए ।तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस स्थल पर स्थानीय प्रशासन सुविधा एवं विकास के नाम पर लोगों को मूलभूत सुविधाएं तो उपलब्ध कराने में नाकाम हो चुका हो परन्तु सुंदर बनाने में हजारों लाखों की बलि चढना कोई न ई बात दिखाई नहीं देती ऐसा भी नहीं है कि नगर परिषद की आपसी खींचतान किसी से छिपी नहीं रही जबकि इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल की ऐतिहासिकता से भी स्थानीय प्रशासन को कोई सरोकार नहीं रहा । वैसे भी नगर परिषद प्रशासन के अंदरूनी हालात की चर्चा नगर में आसानी से सुनी देखी जा सकती है ।

जिला टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने दिए दिशा-निर्देश रायसेन,स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में जापानी मस्तिष्क ज्वर से बचाव के लिए 25 मार्च से जेई (जापानीज इंसेफेलाइटिस)…

बीमारी से डरें-टीके से नहीं
जापानी मस्तिष्क ज्वर से बचाव हेतु जिले में 25 मार्च से चलाया जाएगा जेई अभियान
जिला टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने दिए दिशा-निर्देश
रायसेन,
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में जापानी मस्तिष्क ज्वर से बचाव के लिए 25 मार्च से जेई (जापानीज इंसेफेलाइटिस) टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 09 माह से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जेई अभियान के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित सीएमएचओ, सिविल सर्जन, अधिकारियों, बीएमओ तथा चिकित्सकों को दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि जेई अभियान की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर माईक्रो स्तर पर प्लानिंग की जाए तथा मैदानी अमले को प्रशिक्षण भी दिया जाए। साथ ही नागरिकों को भी जापानी मस्तिष्क ज्वर, इसके लक्षण तथा बचाव हेतु टीकाकरण की महत्ता बताई जाए, जिससे कि वह जागरूक रहें। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से समुचित प्रचार-प्रसार कराया जाए। उन्होंने कहा कि अभी जिले में जापानी मस्तिष्क ज्वर का कोई प्रकरण नहीं हैं, लेकिन इससे बचाव के लिए सजगता और टीकाकरण जरूरी है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए समन्वय और जनजागरूकता जरूरी होती है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अभियान के तहत सौंपे गए दायित्वों का सभी पूरी गंभीरता से पालन करें, किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो।
बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के टीकाकरण संचालक डॉ संतोष शुक्ला ने जेई अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जिले में 25 मार्च से अभियान चलाकर 09 माह से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को जेई टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जापानी मस्तिष्क ज्वर से बचाव के लिए सुरक्षित और प्रभावी जेई टीके उपलब्ध हैं। नागरिकों को इस बीमारी, इसके लक्षण तथा उपचार के बारे में जागरूक करना होगा। उन्हें समझाना होगा कि बीमारी से डरने की जरूरत है, टीके से नहीं। यह फ्लेविवायरस के कारण होने वाली एक बीमारी है, जो मस्तिष्क के आसपास की झिल्लियों को प्रभावित करती है। जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस भी एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम का एक प्रमुख कारण है। यह रोग क्यूलेक्स प्रजाति के संक्रमित मच्छरों के काटने से मनुष्यों में फैलता है। इसमें अचानक सिरदर्द, तेज बुखार, कोमा में जाना, कंपकंपी और आक्षेप जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस रोग से बचाव के लिए रोग से बचाव के लिये सुरक्षित और प्रभावी जेई टीके उपलब्ध हैं।
बैठक में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सोमनदास ने जिले में जेई अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में एक से 06 वर्ष तक के लगभग 134869 बच्चों तथा 6 से 15 वर्ष तक की आयु के 250692 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एएनएम सहित अन्य मैदानी अमले द्वारा घर-घर जाकर, आंगनवाड़ियों, स्कूलों में जाकर जानकारी दी जाएगी तथा टीकाकरण भी किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर पर ग्राम स्तर पर बैठक तथा कार्यशाला आयोजित की जाएगीं तथा अमले को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस अभियान की प्रत्येक स्तर पर सघन मॉनीटरिंग की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी श्री दीपक संकत, सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के उप संचालक कोल्ड चेन श्री विपिन कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी, बीएमओ तथा चिकित्सक उपस्थित रहे।
मीजल्स एवं रूबेला से मुक्ति दिलाने का लिया संकल्प
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों, बीएमओ तथा चिकित्सकों को संकल्प दिलाया कि जिस प्रकार टीकों के माध्यम से स्माल पाक्स, पोलियो, मातृ-शिशु बीमारी का अंत किया है, उसी प्रकार दिसम्बर 2023 तक 09 माह से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बालक एवं बालिका को पीड़ा रहित एमआर के दो बार टीके देकर दो जानलेवा बीमारियों मीजल्स एवं रूबेला से भारत वर्ष को मुक्ति दिलाएंगे।

जिला टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने दिए दिशा-निर्देश संपादक नसीम खान रायसेन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में जापानी मस्तिष्क ज्वर से बचाव के लिए 25 मार्च…

बीमारी से डरें-टीके से नहींजापानी मस्तिष्क ज्वर से बचाव हेतु जिले में 25 मार्च से चलाया जाएगा जेई अभियान

बीमारी से डरें-टीके से नहींजापानी मस्तिष्क ज्वर से बचाव हेतु जिले में 25 मार्च से चलाया जाएगा जेई अभियान

You Missed

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण
आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?
क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर
Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज
विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख